प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष व भाजपा जिला अध्यक्ष बाराबंकी की उपस्थिति में निंदूरा ब्लॉक के 5 दर्जन प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
रिपोर्ट:एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल/राघवेंद्र मिश्र
बाराबंकी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद भी राजनीतिक उहापोह उठापटक जारी है।आपको अवगत करा दें समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप शुक्ला राजन को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया था उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुलदीप शुक्ला राजन से कहा था कि दरियाबाद विधानसभा में आप प्रचार प्रसार के लिए जाइये एक हजार लोगों की टीम बनाइए आपका टिकट तय है। परंतु सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व तेज तर्रार छात्र नेता कुलदीप शुक्ला राजन को टिकट नहीं दिया वह आज समाजवादी पार्टी की नीतियों से निराश होकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जन लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होंगे।कुलदीप शुक्ला निंदूरा ब्लॉक के अटहरा गांव के निवासी हैं।पिछली बार भाजपा सरकार बनने के बाद अविश्वास प्रस्ताव आ जाने पर निंदूरा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी सपा से लड़े थे लेकिन भिरतघात के कारण ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीत नहीं सके थे। कुलदीप शुक्ला राजन भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष व बाराबंकी भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक की उपस्थिति में निंदूरा ब्लॉक के 5 दर्जन प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ के साथ भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।