सूरतगंज/बाराबंकी
रिपोर्ट/दीपक सिंह सरल
समाज में शिक्षा का अनवरत विस्तार करने वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालय साढेमऊ के प्रधानाध्यापक रहे रामचंद्र सिंह पुत्र मन्ना सिंह (81) का बीते गुरुवार सुबह लगभग छः बजे निधन हो गया।उनके निधन की खबर से क्षेत्र सहित शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।उनके निवास पर परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लग गया।उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के नंदऊपारा गांव में गुरुवार दोपहर कर दिया गया।उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र प्रेम कुमार सिंह गुड्डू ने दी।स्वर्गीय श्री सिंह अपने पीछे अपने दो पुत्रों के साथ हंसता खेलता परिवार छोड़कर चले गए।उनके दोनों पुत्र शिक्षक हैं और समाज में शिक्षा का विस्तार कर रहे हैं।उनके अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव,संघ कार्यालय प्रभारी अयोध्या कृष्ण चंद्र,डॉक्टर राम पदारथ सिंह,ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,भाजपा पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी पिछड़ा मोर्चा बृजेश शर्मा,अधिवक्ता बलबीर,पूर्व सदस्य जिला पंचायत पप्पू बनरकी,सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि बलराज सिंह बल्लू,सुमिरन सिंह,अध्यापक जयराज सिंह,लालबाबू सिंह,अजीत प्रताप सिंह, जयबक्श सिंह,जय सिंह,सुधीर त्रिपाठी,शिवनायक सिंह,ओम प्रकाश रावत,ग्राम प्रधान ज्ञान प्रकाश वर्मा रिंकू,अभिषेक सिंह प्रधान प्रतिनिधि,रामाभिलाष सिंह,प्रेम सिंह बाबा,नीरज सिंह नंबरदार,प्रदीप सिंह पिंटू,अजीत सिंह रिंकू,अनुराग सिंह,मोहित सिंह,प्रेम सिंह झम्पू, सोमिल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।