लखनऊ
ग्राम पंचायत सदस्य महासभा व किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने बीते सोमवार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य एके शर्मा के राजधानी लखनऊ आवास पर पहुंच पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देकर भाजपा की योगी सरकार को आम जनमानस के हित की सरकार बताया।इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा विधानसभा चुनाव के समय जब कुछ फिराक परस्त लोग भाजपा का साथ छोड़ कर जा रहे थे ऐसी विषम परिस्थिति में भारतीय किसान यूनियन भानू और ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के लोगों ने पूरे प्रदेश में पार्टी का साथ दिया जो कि सराहनीय है भारतीय जनता पार्टी दोनो संगठनो के इस योगदान को सदैव याद रखेगी और ग्राम पंचायत सदस्यों व किसानों के हित के लिए सकारात्मक दिशा में कार्य करेगी।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता रवि कुमार सिंह पटेल,प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडे,भानू गुट के प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी,महासभा के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला,प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिलीप सिंह यादव,रवि वर्मा,देशराज वर्मा,अयोध्या मंडल प्रभारी छविराज सिंह,राजकुमार रावत,विमलेश वर्मा,अकाश गुप्ता सैकड़ों लोग मौजूद।
रिपोर्ट/दीपक सिंह सरल