रिपोर्ट:-कृष्ण कुमार शुक्ल/ज्ञानेंद्र मिश्र
देवा (बाराबंकी)स्वाट टीम व थाना देवावा पुलिस द्वारा शुभम हत्याकांड का किया गया सफल अनावरण हत्या कार्य करने वाले सगे पिता को किया गया गिरफ्तार। दिनांक 7 /3/2022 को कपिल कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार यादव निवासी रामपुर कैथी थाना देवा पर तहरीर दी कि उसका चचेरा भाई शुभम पुत्र शिवराज दिनांक 6/ 3/2022 को बिना बताए घर से चला गया था जिसका शव ग्राम रामपुर कैथी के जंगल नावर झील खारजा के नाले में मिला है।जिसकी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई । इस सूचना के आधार पर थाना देवा पर मुकदमा संख्या 81/2022 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।घटना से संबंधित साक्ष्य पुलिस ने एकत्रित कर हत्या में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसमें घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम द्वारा निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किया गया।पुलिस की गठित टीम द्वारा मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए दिनांक 12/ 3/2022 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त पिता शिवराज उर्फ कुट्टा पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी ग्राम रामपुर कैथी को थाना देवा को गिरफ्तार किया गया।पुलिस की पूछताछ पर प्रकाश में आया कि मृतक शुभम नशे का आदी था और लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसके साथ दुर्घटना हो गई तो वह अपने घर पर ही रहता था मृतक शुभम अक्सर अपनी बहनों पर बुरी नियत रखता था जिसके कारण घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था इससे क्षुब्ध होकर पिता शिवराज ने अपने बेटे शुभम की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस टीम स्वाट सर्विलांस ने किया खुलासा ,जिसमें प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे, उपनिरीक्षक करुणेश पांडे, उपनिरीक्षक वीके सिंह, उपनिरीक्षक परमानंद पांडे, उप निरीक्षक विजय बहादुर पांडे ,हेड कांस्टेबल प्रवीण शुक्ला, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, हेड कांस्टेबल आदिल हाशमी, अरविंद सिंह, जितेंद्र वर्मा ,जुबेर अहमद, अनुज कुमार, थाना देवा के प्रभारी अजय कुमार सिंह ,उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार आजाद ,कांस्टेबल विनय सिंह, मुनीर अहमद, महिला कांस्टेबल ममता उपस्थित रही।