ब्यूरो रिपोर्ट:-कृष्ण कुमार शुक्ल/मोनू कुमार
त्रिलोकपुर बाराबंकी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को जिले की जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मसौली में आयोजित जनसभा में सीधे प्रधानमंत्री को निशाने पर रखा और कहा कि किसानों की परेशानी से पीएम अंजान हैं। उन्हें पता ही नहीं कि आवारा जानवरों की समस्या से किसान कितना परेशान है। क्योंकि उन्हें जातिवाद, आतंकवाद और धर्मवाद का बखेड़ा खड़ा करने से ही फुरसत नहीं है। जैदपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के पक्ष में चुनावी अपील करने से पूर्व प्रियंका गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व0 रफी अहमद किदवई को नमन करते हुए कहा कि यह धरती बहुत ही महान है जहाँ से बड़े बड़े नेता एव समाजसेवी दिये है। प्रदेश में शिक्षित नवजवान है जिनमे बड़ी काबिलियत है परन्तु भाजपा , सपा एव बसपा ने धर्म जाति की राजनीति कर बेरोजगार कर रखा है आज के दौर में सबसे बड़ी समस्या महंगाई की है डीजल पेट्रोल के दाम आसमान पर है। उपज के दाम नही मिल रहे है।नोटबन्दी जीएसटी कोरोना के कारण रोजगार बन्द हो गये है लेकिन कोई सहायता के लिए आगे नही आया बुनकर समाज के लिए कांग्रेस सरकार ने पैकेज बनाया था। परन्तु गैरकांग्रेसी सरकारों ने बुनकर समाज के लिए कुछ भी नही किया।
आयोजित जनसभा में भारी जन सैलाब को देखते हुए प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जो भाजपा सरकार है, इनको 5 सालों तक समय नहीं मिला कि प्रदेश कि महिलाओं के बारे में सोचें। उन्होंने केवल प्रदेश की महिलाओं को रात दिन खेतों में इनके द्वारा छोड़े गए छुट्टा जानवरों से फसलों की रखवाली करने का काम दे दिया है। क्योंकि मैंने खुद ही उत्तर प्रदेश के एक गांव में रात्रि में देखा है कि महिलाएं किस तरह से रात में खेत की रखवाली करती हैं। अब इनके पास कहने और करने के लिए कुछ बचा नहीं है तो अब यह महिलाओं के बारे में चुनाव के समय सोचने लगे हैं। चुनावी जनसभाओं में महिलाओं के सबसे बड़े हितैषी बन रहे है।प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी केवल धर्म और जातिवाद के नाम पर लोगों को बांट कर हमेशा से वोट मांगती रही है। क्योंकि देश के विकास और प्रगति के नाम पर इन्होंने कुछ किया ही नहीं। हमने सुई से लेकर मिसाइल तक बनाई है। केवल रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्टओं का नाम बदल कर उनका बेचने का काम किया गया है और अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं। चाहे सपा-बसपा या भाजपा सब जात पात और धर्म के नाम पर वोट मांगने पर लगी हुई हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी इन सबसे अलग है, क्योंकि हमने अपने कार्यकाल में विकास कार्य किए हैं। इसलिए हम सर सभी धर्मों को साथ लेकर विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं।पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कस्बा मसौली निवासी जंगे आजादी के महानायक स्व0 रफी साहब को याद करते हुए प्रियंका गांधी का स्वागत किया। तथा जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि 33 वर्षो से प्रदेश में गैरकांग्रेसी सरकारों ने केवल लूटने का काम किया है भाजपा सरकार में जनता जहां महंगाई से परेशान हैं वही सपा सरकार में गुंडागर्दी बढ़ती है।
उन्होंने कहा कि तनुज पुनिया नम्बर 1 पर है। बदलाव एव एकजुट होने की जरूरत है।काँग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने भाजपा एव सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार एव प्रियंका जी की बढ़ती सक्रियता स लोग सहमे हुए है। कहीं पर भी कोई घटना होती है प्रियंका जी सबसे पहले पहुंचती है। प्रत्याशी ने कहा कि यह मेरा तीसरा चुनाव है आप लोगो ने हमेशा मेरा साथ दिया।
जिलाध्यक्ष मोहसिन किदवई की अध्यक्षता एव प्रवक्ता सरजू शर्मा के संचालन में आयोजित जनसभा को भोपाल से पूर्वमंत्री रामकुमार पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा, दरियाबाद प्रत्याशी चित्रा वर्मा, सरवन रावत ,सूरज रावत ,आदर्श रावत, शबनम वारसी, मो0 आफाक, मुईनुद्दीन अंसारी, सैय्यद सुहेल अहमद, विजयपाल गौतम, इरफान कुरैशी, राजेन्द्र वर्मा, कपिलदेव वर्मा, राम हरख रावत, वली मो0, सिकन्दर अब्बास रिजवी, आदि लोगो ने सम्बोधित किया।