सूरतगंज/बाराबंकी
बीते सोमवार ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के मटेहना गांव स्थित मंदिर से भगवान शिव व मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गांव से लोधेश्वर महादेवा तक महिला पुरुष व बच्चों ने कलश के साथ पैदल शोभायात्रा निकाली।शोभायात्रा मां पार्वती भगवान भोलेनाथ गणेशजी व भगवान श्रीराम के जयकारों से गुंजायमानमान रही।शोभायात्रा और प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मां पार्वती शिव मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।दोपहर बाद शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में क्षेत्र के वर्तमान विधायक बैरिस्टर शरद कुमार अवस्थी,ब्लॉक सूरतगंज के पूर्व प्रमुख आशीष सिंह,वरिष्ठ क्षेत्र पंचायत सदस्य रामानंद वर्मा,प्रगतिशील किसान सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह रूद्र,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण,भाजपा मंडल मंत्री राजीव कुमार शुक्ला राजू भैया, अक्षत सिंह,प्रधान प्रतिनिधि सुधीर वर्मा,भाजपा युवा मोर्चा मंडल पूर्व महामंत्री सुनील कुमार वर्मा,हरिपाल मौर्य सैकड़ों लोगों ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में शामिल हुए सभी लोगों का आयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट/दीपक सिंह सरल