Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

रामनगर के अमोली महोत्सव में गूंजा आल्हा गायन, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

आल्हा गायिका शीलू सिंह आल्हा गायन करती हुई।

रामनगर (बाराबंकी)। तहसील रामनगर के ग्राम पंचायत अमोली कला में सोमवार की रात शारदीय नवरात्र के आठवें दिवस पर भव्य अमोली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आल्हा गायिका शीलू सिंह राजपूत ने अपने सुरों और अद्भुत अंदाज़ से पूरे पंडाल को रोमांचित कर दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह और फिल्म अभिनेता कुलदीप मिश्र मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा जागरण समिति के प्रबंधक रविकांत मिश्रा और संस्थापक रामकुमार मिश्र उर्फ बब्बू द्वारा किया गया।

माडो की लड़ाई और तलवार नृत्य ने बांधा समां

जैसे ही शीलू सिंह ने माडो की लड़ाई का बखान किया, श्रोता जोश से झूम उठे। मंच पर तलवार निकालकर जब उन्होंने नृत्य प्रस्तुत किया तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। श्रोताओं ने इसे साहस और पराक्रम की जीवंत झलक बताया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। समिति के सदस्य वैभव मिश्रा, जीतू समेत कई कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाया।

आल्हा गायन में शीलू सिंह ने माडो की लड़ाई, दहली की लड़ाई, दलपति–मलखान, और आल्हा-ऊदल की वीरता जैसे प्रसंग प्रस्तुत किए। इन वीर गाथाओं को सुनकर दर्शक न केवल उत्साहित हुए, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमर परंपरा का अनुभव भी किया।

अमोली महोत्सव का यह आल्हा गायन लंबे समय तक श्रोताओं की स्मृतियों में गूंजता रहेगा। आयोजकों ने बताया कि आने वाले वर्षों में भी इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन कर गाँव की परंपरा और लोककला को जीवित रखने का प्रयास किया जाएगा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1338039
Total Visitors
error: Content is protected !!