आगरा के पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में आज 26 नवंबर, 2026 को ‘कमिश्नरेट स्थापना दिवस-2026’ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री एस.पी. सिंह भगत, अपर पुलिस महानिदेशक (आगरा जोन) श्री एस.के. भगत, पुलिस कमिश्नर (आगरा) श्री दीपक कुमार और पुलिस उपायुक्त (वेस्टर्न) श्री आदित्य ने दीप जलाकर किया।
पुलिसिंग सिस्टम को अधिक प्रभावी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने 26 नवंबर, 2022 को आगरा में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की थी।
कानून व्यवस्था और जनसेवा की प्रतिबद्धता
आगरा पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार के कुशल नेतृत्व में आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने कानून और व्यवस्था को लगातार मजबूत करने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
कमिश्नरेट पुलिस नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने, बेहतर सार्वजनिक सेवाएं देने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।









