Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर ने 80 वर्षीय संत को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से 80 वर्षीय संत भुसई गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। गौतम स्वर्गीय छंगा के पुत्र थे और जललपुर के हैदरपुरवा के निवासी थे। वह स्थानीय ‘लक्षबर कुटिया’ के संत थे।

Ad image

घटना के समय कुटिया में 26 नवंबर को होने वाले एक बड़े सामुदायिक भंडारे की तैयारियां चल रही थीं। दोपहर करीब 1:00 बजे गौतम रसौली गांव के पास हाजी धर्म कांटा के पास निमंत्रण बांट रहे थे, तभी बाराबंकी की दिशा से आ रहे एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

ALSO READ  बाराबंकी में टूटे पुल और ट्रैफिक जाम से परेशान लोग, डीएम से लगाई शिकायत

गुस्साई भीड़ ने पकड़े तीन डंपर

संत की मौत से स्थानीय ग्रामीणों में गहरा शोक छा गया और उनके बेटों कौशल पाल और रामसिंह समेत परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने दुर्घटना करने वाले डंपर का पीछा किया और उसके साथ चल रहे दो अन्य डंपरों को भी पकड़ लिया। भीड़ ने तीनों वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

ALSO READ  चंदौली में बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले की गाड़ी से टक्कर, हमले का जताया संदेह

इस घटना की वजह से हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। सफदरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, उत्तेजित भीड़ को शांत कराया और ट्रैफिक जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ALSO READ  हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए सुरक्षा इंतजाम पूरे, 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!