रिपोर्ट: सर्वेश शुक्ला
हरदोई में आयोजित राज्य स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में लखीमपुर के छात्रों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। आर.एम. ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज की लखीमपुर शाखा की टीम ने सीनियर कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है।
इस टीम में हर्षित वर्मा और प्रखर वर्मा शामिल थे। इस उपलब्धि के बाद अब यह जोड़ी लखनऊ में होने वाली आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में नैमिष क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी।
जूनियर कैटेगरी में दूसरा स्थान
प्रतियोगिता की जूनियर कैटेगरी में भी आर.एम. ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज के छात्रों ने सफलता पाई। ऋषभ शर्मा और अतुल कुमार ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
ALSO READ बाराबंकी में अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर विश्व हिंदू परिषद ने शुरू किया हित-चिंतक अभियान
इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष प्रबोध कुमार शुक्ला, गतिविधि समन्वयक संस्कार राम जनम बरनवाल और स्कूल प्रतिनिधि आशीष सिंह मौजूद रहे।









