रिपोर्ट: राहुल त्रिपाठी
दिवाली के त्योहार के मौके पर एक परोपकारी पहल करते हुए Travel Agents Association (TAFCA) ने बाराबंकी के स्लम इलाकों का दौरा किया और वहां के बच्चों के साथ खुशियां बांटी। एसोसिएशन के सदस्यों ने बच्चों को मिठाइयां और उपहार वितरित किए।
इस पहल का मकसद उन बच्चों के जीवन में खुशी लाना था, जो आर्थिक तंगी के कारण अक्सर पारंपरिक त्योहारों का आनंद नहीं ले पाते हैं।
सामाजिक एकता और प्रेम का संदेश
कार्यक्रम के दौरान TAFCA अध्यक्ष Gagan Gurnani ने कहा कि दिवाली का असली सार केवल घरों में दीपक जलाने में नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने में है। इस पहल के जरिए प्यार, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने की कोशिश की गई।
इस आयोजन में TAFCA के कई पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें ये लोग शामिल थे:
- अध्यक्ष Gagan Gurnani
- उपाध्यक्ष Farhan Warsi
- सचिव Amir Nazar
- कोषाध्यक्ष Faisal Mobin
- Deepak Khare
- A.H. Alvi
- Mohammad Raees









