नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
सिरौली गौसपुर:- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तिवारी , मंत्री अनूप कुमार , कोषाध्यक्ष सूरज वर्मा , वरिष्ट उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप पाण्डेय , संयुक्त मंत्री संदीप सिद्धार्थ उपाध्यक्ष दीपक कुमार , प्रचार मंत्री अमन वर्मा , शिवाकांत लेखाकार , उपाध्यक्ष बेंजिल प्रकाश , अंकित जायसवाल, अंकित तिवारी , अखिलेश वर्मा , सुरेंद्र जायसवाल आदि ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर खण्ड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह का स्वागत किया तथा विकासखंड में उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। भेंट के दौरान बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा विभाग और शिक्षक संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में परिचर्चा की गई।
शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सकारात्मक कार्य होंगे तथा शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर भी सहयोगात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जाएगा।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने भी शिक्षक संघ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विभागीय कार्यों में आपसी सहयोग एवं समन्वय के महत्व पर बल दिया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन पदाधिकारी एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।


























