Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन !

किसानों के हक में गरजी भाकियू (बीकेयू)

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन

अयोध्या, :-  किसान यूनियन (बीकेयू), अयोध्या मंडल की मंडल कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज मण्डल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट की अध्यक्षता तथा मण्डल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज के संचालन में मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में संपन्न हुई।

बैठक में विगत दिनों आई आंधी, तेज बारिश एवं खराब मौसम से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई। साथ ही संगठन के विस्तार एवं मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उनका सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि अगली मासिक बैठक 27 अक्टूबर 2026 को मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में आयोजित की जाएगी। बैठक के साथ ही मंडल स्तरीय किसान पंचायत भी आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस किसान पंचायत में बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी एवं सुल्तानपुर जनपदों के किसानों के ज्वलंत मुद्दों को मंडलायुक्त महोदय के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव श्री राम वर्मा, प्रदेश महासचिव अभय राज ब्रह्मचारी, मंडल सचिव मोहम्मद इस्माइल, मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज, जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, श्रवण कुमार सैनी, फरीद अहमद, प्रदेश सचिव ,शमीम खान महिला जिला अध्यक्ष अमेठी, मोहनलाल मौर्य संगठन मंत्री अंबेडकर नगर (जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि), अंकित वर्मा अंबेडकर नगर, अवधेश कुमार द्विवेदी अमेठी, प्रदीप पाठक जनपद अमेठी, रविंद्र मौर्य जिला प्रचार मंत्री अयोध्या, कृष्ण कुमार चौरसिया, अमर बहादुर, जिला संगठन मंत्री, सुनीता देवी ब्लॉक अध्यक्ष, देवकीनंदन बाराबंकी, सोनू रावत, अरविंद रावत, लवकुश रावत, मोहम्मद इस्माइल सिरौली गौसपुर सहित मंडल के विभिन्न जनपदों से आए जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1507376
Total Visitors
error: Content is protected !!