Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरों के हौसले बुलंद !

रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी:-  कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार रात अलग अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। एक बाइक लोधेश्वर महादेवा धाम के मंदिर गेट के सामने से चोरी हुई, जबकि दूसरी तपेसिपाह गांव में घर के सामने खड़ी थी।ग्राम जुरौंडा निवासी संदीप सिंह सोमवार शाम करीब 8:30 बजे अपने भाई की मोटरसाइकिल से लोधेश्वर महादेवा धाम में श्रृंगार आरती देखने गए थे। आरती समाप्त होने के बाद मंदिर के बाहर पहुंचे तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश और पूछताछ के बाद भी पता नहीं चला। संदीप ने 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और बाइक बरामद करने की मांग की है।वहीं, तपेसिपाह निवासी अरुण कुमार पुत्र रामसागर के मुताबिक उन्होंने सोमवार रात अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी और बरामदे में सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए। सुबह नींद खुलने पर बाइक गायब मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। लगातार बाइक चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता है।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1503412
Total Visitors
error: Content is protected !!