रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता
रामसनेहीघाट बाराबंकी :शनिवार सुबह करीब आठ बजे तेज हवा और बारिश के बीच अहमदपुर टोल प्लाजा के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर विशालकाय पेड़ भरभराकर सड़क पर जा गिरा। पेड़ गिरते ही हाईवे पर यातायात ठप हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त पेड़ के नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पेड़ के कारण सड़क बाधित होने पर पुलिस ने वाहनों को दूसरी लेन से निकलवाकर यातायात संभाला। सूचना मिलते ही अहमदपुर चौकी पुलिस और टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

























