जयकारों से गूंजा लोधेश्वर महादेवा, सरयू घाट पर विधि-विधान से हुआ प्रतिमा विसर्जन
रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला
रामनगर, बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा स्थित श्रीगणेश महोत्सव पंडाल से शुक्रवार को तेज बारिश के बीच गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। डीजे की धुन और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’, ‘एक-दो-तीन-चार, गणपति बप्पा जय-जयकार’ और ‘देवा हो देवा गणपति देवा’ के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे।
श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन मठ रिसीवर हरिप्रसाद द्विवेदी के संरक्षण में किया गया। 15 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति प्रतिमा की स्थापना हुई थी। शुक्रवार को सुबह से हो रही जोरदार बारिश के बीच पं. मयंक शास्त्री, पं. योगेश शास्त्री व लवकुश मिश्रा ने हवन-पूजन और पूर्णाहुति कराई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे विसर्जन शोभायात्रा शुरू हुई।शोभायात्रा लोधेश्वर महादेवा से लोधौरा चौराहा, गोबरहा, मीतपुर और गणेशपुर होते हुए सरयू नदी के घाघरा घाट पहुंची। यहां पं. मयंक शास्त्री व पं. योगेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद आयोजकों ने गणपति बप्पा की प्रतिमा का सरयू नदी में विसर्जन किया।वहीं बोहनिया तालाब पर सुरेंद्र अवस्थी की अगुवाई में भी गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा पहुंची। महादेव पट्टी गांव में हर्ष तिवारी द्वारा घर पर स्थापित स्वनिर्मित गणेश प्रतिमा का 11 दिन तक पूजा-पाठ व भजन-कीर्तन के बाद विसर्जन किया गया। ग्राम गोबरहा में स्थापित गणेश प्रतिमा का भी महिलाओं और पुरुषों ने जयकारों के बीच घाघरा घाट पर विसर्जन किया।विसर्जन यात्रा में चंद्रेश द्विवेदी, सोनू गुप्ता, रजत शर्मा, सतीश गुप्ता, योगेश शास्त्री, मयंक शास्त्री, लवकुश मिश्रा, संदीप शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, अनुभव तिवारी, राहुल अवस्थी, राजेंद्र अवस्थी, नीरज यादव, गोविंद, विनोद यादव, प्रशांत मिश्रा, स्वामीनाथ, रजनीकांत, राजन गुप्ता, अरविंद, रवि गुप्ता, शिव शरण सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
सुरक्षा में तैनात रही पुलिस: शोभायात्रा के दौरान थाना रामनगर प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, महादेवा पुलिस चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार पटेल, पवन यादव, अमित साहनी, अंकित सोनी, उत्कृष्ट मिश्र, कांस्टेबल राहुल, अभिषेक, रोहित साहू तथा महिला कांस्टेबल क्षमा अग्निहोत्री सहित पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।

























