IGRS शिकायत के बाद जलकल विभाग की जांच, बोरिंग चालू होते ही पानी के साथ निकली भारी मात्रा में बालू!
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
बाराबंकी :- नगर पालिका परिषद नवाबगंज के सीमांकन क्षेत्र स्थित गुलरिया गर्दा के मान्यवर कांशीराम आवास में पेयजल की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल IGRS पर शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत के बाद नगर पालिका परिषद नवाबगंज के जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी की स्थिति की जांच की। बोरिंग चालू किए जाने पर पानी के साथ भारी मात्रा में बालू निकलती दिखाई दी, जिसके बाद जलापूर्ति की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग
कई महीनों से पानी की समस्या से परेशान लोगों ने शिकायत के जरिए समस्या के समाधान की मांग की थी। अब विभागीय टीम द्वारा मौके पर जांच किए जाने के बाद जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं।
सवाल यह—कब मिलेगा स्वच्छ पेयजल?
स्थानीय लोगों की मांग है कि समस्या का स्थायी समाधान कर उन्हें स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अब देखना होगा कि विभागीय जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है और प्रभावित आवासीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था कब तक दुरुस्त होती है।

K
























