रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता
रामसनेहीघाट बाराबंकी : शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी। आचार संहिता के अनुपालन में नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने नगर पंचायत रामसनेहीघाट क्षेत्र में अभियान चलाकर चुनाव प्रचार से संबंधित पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटवाए।
टीम ने दरियाबाद मार्ग, हैदरगढ़ रोड, तहसील परिसर, सुमेरगंज, भिटरिया समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर लगे प्रचार सामग्री को हटाया। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे चुनावी प्रचार को हटाते हुए आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया।

























