Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

होमगार्ड का घर भी नहीं सुरक्षित, चोर ले गए 20 लाख के जेवर और नकदी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के रामपुर तेलियानी गांव में सोमवार रात अज्ञात चोर होमगार्ड के घर में छत के रास्ते दाखिल हो गए और कमरे में रखे दो बक्से उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक बक्सों में सोने के हार, चेन समेत 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात और 75 हजार रुपये की नकदी रखी थी। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित वीर प्रताप सिंह के अनुसार रात में परिवार के पुरुष मकान के बाहर सो रहे थे, जबकि उनकी मां और रक्षाबंधन पर मायके आई बहन अंदर कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और कमरे में रखे दोनों बक्से उठा ले गए। सुबह मां के कमरे में पहुंचने पर बक्से गायब मिले। परिजनों ने आसपास तलाश की तो एक बक्सा छत पर पड़ा मिला, जिसके कपड़े बिखरे हुए थे, जबकि दूसरा बक्सा चोर अपने साथ ले गए।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। सूचना पर कोतवाल अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1421170
Total Visitors
error: Content is protected !!