Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

राखी बांधने जा रही महिला का 50 हजार का सोने का लॉकेट बस में गायब !

बस में महिला का कीमती लॉकेट हुआ गायब, यात्रियों से पूछताछ के बाद भी नहीं मिला सुराग

रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला 

रामनगर, बाराबंकी:-  भाई को राखी बांधने जा रही महिला का करीब 50 हजार रुपये कीमत का सोने का लॉकेट बस यात्रा के दौरान गायब हो गया। आभूषण की तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर महिला ने बुढ़वल चौराहा स्थित बस स्टॉप पर बस रुकने के बाद पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता कुसुम ने बताया कि शुक्रवार को वह लखनऊ-गोंडा डिपो की बस से जरवल रोड स्थित अपने भाई के घर राखी बांधने जा रही थी। यात्रा के दौरान उसके गले से सोने का लॉकेट गायब हो गया। जानकारी होने पर उसने बस में काफी तलाश की, लेकिन लॉकेट नहीं मिला।

लॉकेट की तलाश को लेकर यात्रियों से पूछताछ करने के दौरान कुछ लोगों से उसकी बहस भी हो गई। इसके बाद बुढ़वल चौराहा स्थित बस स्टॉप पर महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को रुकवाकर यात्रियों से पूछताछ की और लॉकेट की तलाश कराई, लेकिन काफी देर तक प्रयास के बावजूद आभूषण बरामद नहीं हो सका। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1408764
Total Visitors
error: Content is protected !!