Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में प्लाट के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप !

बाराबंकी में प्लाट के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी में बस्ती सिटी इंफाटेक के नाम पर प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप सामने आया है। सत्यप्रेमी नगर, कोतवाली नगर निवासी अर्चना यादव पत्नी अजय प्रताप सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के मुताबिक 207 देवा रोड, हिम सिटी पार्ट-1, गनेशपुर लखनऊ में बस्ती सिटी इंफाटेक की साइट चल रही है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UPSA 28728654 बताया गया है। आरोप है कि प्लाट नंबर 49 दिखाकर पहले दो लाख रुपये की रसीद दी गई और बाद में अलग-अलग तारीखों में कई लाख रुपये नगद व बैंक खाते के माध्यम से लिए गए।

पीड़िता ने आकिब पुत्र जुगनू, जुगमा पत्नी जुगनू निवासी ओबरी थाना कोतवाली नगर तथा वर्गत अलीम पुत्र अज्ञात निवासी छिवलहा थाना देवा पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अब तक न तो 4000 वर्गफीट का प्लाट दिया गया और न ही रकम वापस की जा रही है।

प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि इसी प्लाट में पीड़िता की पुत्री की दोस्त रचना पुत्री रमेश कुमार का भी पैसा लगा हुआ है। मामले में पीड़िता ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1372408
Total Visitors
error: Content is protected !!