कटे होंठ-तालू वाले 11 बच्चों का मुफ्त ऑपरेशन, लखनऊ में होगा इलाज !
रिपोर्ट :- अश्वनी त्रिपाठी।
सिरौलीगौसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को जन्मजात कटे होंठ और फटे तालू से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क पंजीकरण एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे 19 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 11 बच्चों को मुफ्त सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया।
CHC अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दीकी और डॉ. देव प्रताप सिंह ने बताया कि चयनित सभी बच्चों का इलाज और ऑपरेशन लखनऊ के हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर में पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। इस अभियान में अमेरिका की स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के निदेशक डॉ. वैभव खन्ना और डॉ. आदर्श कुमार का सहयोग मिल रहा है।
22 अगस्त तक जारी रहेगा शिविर जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और CMO कार्यालय में यह निःशुल्क पंजीकरण शिविर 22 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। कटे होंठ और फटे तालू से पीड़ित बच्चों के परिजन शिविर में पहुंचकर निःशुल्क पंजीकरण और जांच करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए डीईआईसी प्रबंधक डॉ. अवधेश सिंह या स्माइल ट्रेन के प्रतिनिधि नीरज शर्मा से मोबाइल नंबर 9454159999 और 9565437056 पर संपर्क किया जा सकता है।