Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में बुजुर्ग की हत्या पर आक्रोश !

बाराबंकी में बुजुर्ग की हत्या पर आक्रोश !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

सुबेहा थाना क्षेत्र के कोलवा गांव में बुजुर्ग शामशेर अली की बेरहमी से हत्या और मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। मुख्य हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

परिजनों को ढाढ़स बंधाने सांसद तनुज पुनिया, पूर्व विधायक राम मगन रावत और सपा नेता गौतम रावत पहुंचे। सांसद ने कहा कि बुजुर्ग की हत्या और परिवार पर हमला कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया।

सपा नेता गौतम रावत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध खत्म होने के दावों के बीच अपराधियों का खुलेआम घटनाओं को अंजाम देना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1360672
Total Visitors
error: Content is protected !!