Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या, ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप !

बाराबंकी में जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या, ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के कोलवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में वृद्ध शमशेर अली की मौत हो गई। आरोप है कि दबंगों ने विवादित जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई शुरू कर दी थी। इसी दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।

बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों और कई महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने वृद्ध पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भूमि विवाद को लेकर मामला लंबे समय से न्यायालय में चल रहा था और फैसला पीड़ित पक्ष के पक्ष में हुआ था।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1356873
Total Visitors
error: Content is protected !!