Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

ड्यूटी से लौट रहे बैंक मैनेजर की सड़क हादसे में मौत

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। लखनऊ गोंडा हाईवे पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बंधन बैंक के मैनेजर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना क्षेत्र के ग्राम सीहामऊ निवासी मोहित दीक्षित (36) पुत्र बद्री प्रसाद, करनैलगंज स्थित बंधन बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार देर शाम वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ गोंडा हाईवे पर सरयू नदी के निकट तपेसिपाह-दुर्गापुर मोड़ के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1322614
Total Visitors
error: Content is protected !!