Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बुढ़वल स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी । बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में युवक का शव दो हिस्सों में कट गया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।रेलवे पुलिस के अनुसार बुधवार को बुढ़वल रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दो हिस्सों में पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला।स्टेशन पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवक काफी देर से प्लेटफॉर्म पर बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोंडा की ओर से मालगाड़ी आने के दौरान वह अचानक ट्रैक पर चला गया और ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1288118
Total Visitors
error: Content is protected !!