
पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने की महावीर भगवान की आरती
एडिटर जर्नलिस्ट केके शुक्ल
रामनगर (बाराबंकी)। तहसील रामनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गणेशपुर स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित श्री इन्द्रध्वज महामंडल विधान के छठे दिवस रविवार रात्रि भव्य धर्मसभा एवं प्रवचन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।
धर्मसभा में प्रतिष्ठाचार्य युवा रत्न पंडित सतेन्द्र जैन (कटनी, मध्य प्रदेश) ने कहा कि श्री इन्द्रध्वज महामंडल विधान केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोककल्याण, विश्व शांति और प्रकृति के संतुलन की कामना का महापर्व है। उन्होंने बताया कि जैन परंपरा में इस विधान का विशेष महत्व है और मान्यता है कि श्रद्धा एवं विधि-विधान से संपन्न इस पूजन से समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है। उन्होंने कहा कि जब कहीं सूखा, अकाल अथवा वर्षा का अभाव होता है, तब इस विधान का आयोजन जनकल्याण की भावना से किया जाता है।
पंडित सतेन्द्र जैन ने हस्तिनापुर के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महाभारतकालीन ऐतिहासिक नगरी है, जहां कौरव-पांडवों का शासन रहा। उन्होंने श्रद्धालुओं से हस्तिनापुर स्थित जम्बूद्वीप तीर्थ के दर्शन करने का आग्रह करते हुए कहा कि जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी ने वहां जम्बूद्वीप की भव्य रचना स्थापित कर जैन दर्शन को विश्वभर में नई पहचान दिलाई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी का व्यवस्थापक धर्मेंद्र जैन, श्रवण कुमार जैन एवं आसित जैन ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद पूर्व विधायक ने पंडित सतेन्द्र जैन का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवान महावीर स्वामी की आरती उतारकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत प्रवचन का शुभारंभ हुआ।
आयोजन समिति ने बताया कि 29 जुलाई को हवन एवं भव्य रथयात्रा के साथ श्री इन्द्रध्वज महामंडल विधान का समापन होगा।
इस अवसर पर आयोजनकर्ता श्रवण कुमार जैन, मधु जैन, आसित जैन, भूमि जैन, रवि जैन, नवीन जैन, व्यवस्थापक एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, चंद्र कुमार जैन, अंकुर जैन, विवेक जैन, सिम्मी जैन, निश्चल जैन, ब्रजेश जैन, अमर जैन, अंकित जैन, मोती जैन, बिरधी जैन, मिंटू जैन, टीटू जैन, अध्ययन जैन, रूपक जैन, अहिमेंद्र जैन, आदेश जैन, पारस जैन, अनूप जैन, आशुल जैन, अनुज जैन, अमरचंद्र जैन, कोमल जैन, प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार अवस्थी, राजेश कुमार अवस्थी ,मोहित अवस्थी,

सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य नागरिक तथा सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।






















