Naradsamvad

[post-views]

मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम; पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर बाजार में सड़क हादसे में घायल कक्षा एक की छात्रा की इलाज के दौरान मौत के बाद शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रा का शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हेतमापुर सूरतगंज मार्ग पर लालपुर चौराहे के पास शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।लालपुर बाजार निवासी राम सेवक की नौ वर्षीय पुत्री पूजा शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि बाइक नाबालिग प्रियांशु पुत्र जगदीश चला रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल पूजा को पहले सीएचसी सूरतगंज ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घण्टो तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि हादसे के बाद भी आरोपी के खिलाफ अपेक्षित सख्त कार्रवाई नहीं की गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर तक चली वार्ता के दौरान ग्रामीण आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1272180
Total Visitors
error: Content is protected !!