Naradsamvad

[post-views]

एसआरएमयू दीक्षांत समारोह.2026!

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

लखनऊ/बाराबंकी( 22 जुलाई 2026): श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) का दीक्षांत समारोह बुधवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मास ऑडिटोरियम में भव्यता के साथ आयोजित हुआ, जिसमें कुल 7,519 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की गईं तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 405 विद्यार्थियों को पदकों से सम्मानित किया गया। इन पदकों में 232 स्वर्ण, 165 रजत और 8 कुलाधिपति एवं प्रति-कुलाधिपति पदक शामिल रहे। समारोह की विशेष उपलब्धि यह रही कि वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक के सभी आठ प्रतिष्ठित पदक छात्राओं ने अपने नाम किए, जिससे महिला सशक्तिकरण और शिक्षा में उनकी बढ़ती भागीदारी का प्रभावशाली संदेश मिला। कुलाधिपति पदक आद्या शर्मा, खुशी बुद्धराज, क्रति जैन और मुस्कान बुद्धराज को, जबकि प्रति-कुलाधिपति पदक प्रणीता यादव, सौम्या सिंह, श्रेया श्रीवास्तव और राहत परवीन को प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) भूषण पटवर्धन ने अपने संबोधन में दीक्षांत समारोह को परिश्रम, अनुशासन और ज्ञान का उत्सव बताते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने पर बल दिया, वहीं कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल ने विद्यार्थियों से अर्जित ज्ञान को समाज और राष्ट्र के विकास में लगाने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने विश्वविद्यालय की प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले चार वर्षों में छात्र संख्या 4,764 से बढ़कर 10,444 हो गई है और वर्तमान में लगभग 12 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जो संस्थान की गुणवत्ता और बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व राजदूत अखिलेश मिश्रा ने युवाओं को सत्य, धर्म और कर्तव्य पालन का संदेश देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए नई जिम्मेदारियों और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1260678
Total Visitors
error: Content is protected !!