Naradsamvad

[post-views]

रामनगर विकास पर विवाद: विधायक हाजी फरीद महफूज किदवाई ने CM के आरोपों को बताया निराधार!

महादेवा मंच से लगाए आरोपों पर सियासत तेज !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी :-रामनगर विधानसभा में विकास को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक हाजी फरीद महफूज किदवाई ने मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के लिए लगातार प्रयास किए हैं और शासन को लगभग 180 प्रस्ताव भेजे हैं।

जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक किदवाई ने इन सभी प्रस्तावों की प्रतियां मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए कहा कि 20 जुलाई को महादेवा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मंच से लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं और इससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने, धन्नाग तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए रैन बसेरा बनवाने और पवित्र तालाब की सफाई जैसे कई मुद्दों को उन्होंने विधानसभा और पत्राचार के माध्यम से उठाया है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उनके मंत्री रहते हुए स्थापित महिला पॉलिटेक्निक आज बंद और जर्जर हालत में है, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

विधायक ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए निष्ठा के साथ काम किया है और महादेवा में रैन बसेरा व तालाब की सफाई जैसे कार्य सबसे पहले उन्होंने ही कराए थे।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1260677
Total Visitors
error: Content is protected !!