Naradsamvad

[post-views]

रामनगर में संपत्ति विवाद: अपने ही घर से बेघर हुआ परिवार!

रामनगर में संपत्ति विवाद: अपने ही घर से बेघर हुआ परिवार!

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां संपत्ति विवाद के चलते एक परिवार को अपना ही घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

पीड़ित अनूप शुक्ला का आरोप है कि उनके भाई और भाभी अर्चना शुक्ला ने पैतृक मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है, जबकि यह संपत्ति दोनों भाइयों के नाम पर दर्ज है।

अनूप का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई और जेल भेजने की धमकी दी गई। स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें अपने तीन छोटे बच्चों के साथ घर छोड़ना पड़ा।

फिलहाल पीड़ित परिवार पास के एक मंदिर में शरण लेकर रहने को मजबूर है। अनूप शुक्ला ने बताया कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस और एसडीएम रामनगर को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

थक-हारकर अब पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके मकान पर कब्जा दिलाया जाए।

प्रशासन की कथित उदासीनता के चलते यह परिवार दर-दर भटकने को मजबूर है, जिससे क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1260893
Total Visitors
error: Content is protected !!