रिपोर्ट:- अंजनी कुमार
रामनगर :- बाराबंकी में मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री अनिल राजभर का भव्य स्वागत किया गया। बुढ़वल चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
दर्शन-पूजन के बाद अनिल राजभर ग्राम मझौनी स्थित ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी के आवास पहुंचे, जहां क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। स्वागत कार्यक्रम में प्रधान भूलन अवस्थी, राजेश त्रिवेदी, अमरीश चतुर्वेदी समेत सैकड़ों लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
























