Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में अवैध खनन का कहर: नहर की पटरी खोदकर लाखों की लूट, प्रशासन बेखबर !

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य: पुलिस और अधिकारियों की निष्क्रियता से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी :- बाराबंकी जिले में खनन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, जहां सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर अवैध तरीके से लाखों की कमाई की जा रही है। माती थाना क्षेत्र के गदिया पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित रजबहा नहर पर बीती रात भर अवैध खनन होता रहा, लेकिन पुलिस पूरी तरह बेखबर रही। पिछले कई दिनों से नहर की पटरी को खोदकर उसकी मिट्टी बेची जा रही है, जिससे सरकार को भारी नुकसान हो रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक देर रात जेसीबी और डंपरों की आवाज से जब वे मौके पर पहुंचे तो खनन जारी था। उन्होंने 112 पर शिकायत भी की, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और स्थानीय पुलिस ने फोन तक नहीं उठाया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार सिंह पर भी फोन न उठाने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, यहां तक कि जल शक्ति मंत्री तक मामला पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे खनन माफियाओं के हौसले और बढ़ गए हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1253587
Total Visitors
error: Content is protected !!