Naradsamvad

[post-views]

ब्रेकिंग: रामसनेहीघाट में स्कूल वैन में बच्चों की जान से खिलवाड़ !

क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को ठूंसकर ले जाने का आरोप !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी (रामसनेहीघाट):- रामसनेहीघाट क्षेत्र में स्थित श्री शारदा बाल विद्या मंदिर की स्कूल वैन को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि वैन में क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को “भूसे की तरह” भरकर लाया और ले जाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वैन में बच्चों के बैठने तक की पर्याप्त जगह नहीं है और वे आपस में ठूंस-ठूंस कर सफर करने को मजबूर हैं। इस तरह की लापरवाही से बच्चों की जान जोखिम में पड़ रही है और जरा सी दुर्घटना होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन नियमों को ताक पर रखकर केवल आर्थिक लाभ के लिए बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है। वहीं, संभागीय परिवहन विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं कि वह इस मामले में अनदेखी कर रहा है।

 अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1228096
Total Visitors
error: Content is protected !!