🌿 “सहजन का भण्डारा, स्वास्थ्य का सहारा” अभियान को मिला जनसमर्थन !
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
फतेहपुर :- दिनांक 14-07-2026 को वृक्षारोपण महाभियान 2026 के अंतर्गत फतेहपुर रेंज के बसारा पौधशाला में “सहजन का भण्डारा, स्वास्थ्य का सहारा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहजन (मोरिंगा) के पौधों का वितरण कर लोगों को पौधरोपण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राजेंद्र त्रिपाठी (जिला स्काउट मास्टर), श्रीमती ऋतु अग्निहोत्री (जिला गाइड कैप्टन, बाराबंकी), श्री राकेश कुमार (ग्राम प्रधान, टांडा निजाम अली) उपस्थित रहे।
इसके साथ ही विभागीय स्टाफ में श्री जितेंद्र कुमार (उप क्षेत्रीय वन अधिकारी), श्री मुनेश्वर प्रसाद (वन दरोगा), श्री रविन्द्र कुमार (वन दरोगा), श्री विकास सिंह (बीट प्रभारी), श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह (बीट प्रभारी) सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सहजन के औषधीय एवं पोषण संबंधी लाभों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।