Skip to main content

Naradsamvad

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यूनियन इंटर कॉलेज में पौधारोपण, छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Vivek Shukla
3 Min Read
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (200, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी। प्रदेश सरकार के वृहद पौधारोपण महाअभियान के तहत मंगलवार को यूनियन इंटर कॉलेज, रामनगर में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर उन्हें अपने घर अथवा आसपास पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय निकाय एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का कार्य कर रही है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान लोगों को भावनात्मक रूप से प्रकृति से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना आवश्यक है, उससे अधिक जरूरी उनका संरक्षण करना है।नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने कहा कि हर नागरिक यदि अपने जीवन में नियमित रूप से पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे तो क्षेत्र को हराभरा बनाने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने नगरवासियों से भी पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जागरूकता का भी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने का आग्रह किया।कार्यक्रम के उपरांत छात्र-छात्राओं ने हाथों में पौधे लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली यूनियन इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर रामनगर-बदोसराय मार्ग होते हुए हाईवे तक पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण के प्रति लोगों को जागरूक किया।प्रधानाध्यापक डॉ. कमलेश सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश अवस्थी, कुलदीप सिंह, रवि मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

ALSO READ  वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट: भारत ने 12 साल में 496 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!