Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में बजरंग दल का सेवा सप्ताह: मंदिरों में श्रमदान, वृक्षारोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश !

रिपोर्ट:- राघवेंद्र मिश्रा 

बाराबंकी:-  बजरंग दल के सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया।

वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप रविवार भोर में छाया चौराहा स्थित ब्रह्मचारी आश्रम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और शुद्ध वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इसी क्रम में संगठन द्वारा चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने नीम, बेल और अशोक के पौधे भी रोपे। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश शुक्ला, जिला संस्कार प्रमुख रामकिशोर शुक्ला, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, नगर मंत्री सौरव गुप्ता, बजरंग दल नगर संयोजक राहुल वाल्मीकि, देवा प्रखंड संयोजक हिमांशु चौरसिया, विधि प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक आदर्श श्रीवास्तव, प्रखंड उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता, रंजीत कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  Amethi BJP Vs Congress; Smriti Irani Missing VS Rahul Gandhi | House Caretaker | चुनाव हारने के बाद से अमेठी नहीं लौटीं स्मृति ईरानी: घर सूना, ऑफिस बंद; लोग बोले- राहुल की हार से कुछ सीख लेतीं

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1606804
Total Visitors
error: Content is protected !!