Skip to main content

Naradsamvad

*यूपी में 6 जुलाई से मिलेगा इस महीने का मुफ्त राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगी तीन माह की चीनी*

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

यूपी में 6 जुलाई से मुफ्त राशन वितरण शुरू, अंत्योदय कार्डधारकों को 3 माह की चीनी भी मिलेगी !

रिपोर्ट :- राघवेंद्र मिश्रा

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत जुलाई माह का निशुल्क राशन वितरण 6 जुलाई से 20 जुलाई तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण वल्लभ ने बताया कि खाद्य आयुक्त के निर्देशानुसार अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित तिथियों में राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल शामिल है, निशुल्क दिया जाएगा। इसके अलावा प्रति अंत्योदय कार्ड तीन किलोग्राम चीनी (अप्रैल, मई एवं जून माह की) निर्धारित मूल्य 54 रुपये अदा कर वितरित की जाएगी।

अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल शामिल है, निशुल्क दिया जाएगा। इसके अलावा प्रति अंत्योदय कार्ड तीन किलोग्राम चीनी (अप्रैल, मई एवं जून माह की) निर्धारित मूल्य 54 रुपये अदा कर वितरित की जाएगी।

वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें एक किलोग्राम गेहूं और चार किलोग्राम चावल शामिल हैं, निशुल्क मिलेगा।

राशन का वितरण प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से होगा। इस दौरान चीनी पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी, इसलिए उपभोक्ताओं को अपनी उचित दर दुकान से ही राशन प्राप्त करना होगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र कार्डधारकों से निर्धारित अवधि के भीतर राशन एवं चीनी प्राप्त करने की अपील की है।

ALSO READ  पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 27 जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!