Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी:महोबा विधायक के पिता के आरोपों पर पत्रकार द्वारा किए गए सवाल पर भड़के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

 

, 

जल शक्ति मंत्री ने तेवराइपुरवा में बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

जर्नलिस्ट के के शुक्ल बाराबंकी।मानसून के मद्देनजर संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को रामनगर तहसील के सूरतगंज विकासखंड स्थित तेवराइपुरवा गांव का दौरा कर बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंधों, कटान संभावित स्थलों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने नाव, राहत सामग्री, दवाइयों, पशु चारे तथा सुरक्षित आश्रय स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही तटबंधों की लगातार निगरानी, कटान या रिसाव की स्थिति में तत्काल मरम्मत तथा बाढ़ चौकियों को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

दौरे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस बीच निरीक्षण के बाद लोधेश्वर धाम दर्शन करने पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह से मीडिया ने महोबा के चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत के पिता द्वारा हालिया सड़क हादसे को हत्या की साजिश बताए जाने और मंत्री के साथ हुए कथित विवाद का हवाला देते हुए सवाल किया। पत्रकारों ने दो बार इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया जाननी चाही, लेकिन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। और भड़क गए उन्होंने हल्की मुस्कान के साथ पत्रकार की चुटकी लेते हुए आगे बढ़ जाना ही उचित समझा।

इस अवसर पर रामनगर के निवर्तमान विधायक शरद कुमार अवस्थी, उप जिलाधिकारी रामनगर आनंद कुमार तिवारी, तहसीलदार विपुल सिंह, बाढ़ खंड अधिकारी शशिकांत सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1188000
Total Visitors
error: Content is protected !!