Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में प्रार्थना सभा आयोजित, अलीगंज घटना में दिवंगत कोचिंग छात्रों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी :-  राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में तथा प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में बाराबंकी के लाजपत नगर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुई घटना में मारे गए कोचिंग छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी पुण्य आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के संयोजक मनोज श्रीवास्तव सहित उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत छात्रों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शिक्षाविद सुभाष श्रीवास्तव, सोनू पंडित, समाजसेवी विनय श्रीवास्तव, फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, शिम्पी मौर्या, विशाल सिंह, शरद श्रीवास्तव, डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव, राजीव खरे, श्रीमती रचना श्रीवास्तव, योगेन्द्र गुप्ता, सुबोध श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, अधिवक्ता गौरव श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आर.के. चौहान, डॉ. शशी जायसवाल, श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अधिवक्ता दिवाकर सिंह, अनिल श्रीवास्तव, निखिल निगम, शशांक जायसवाल, अधिवक्ता पंकज अरविंद श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1183107
Total Visitors
error: Content is protected !!