रामनगर में युवक की मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू !
रिपोर्ट:- राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी :- रामनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज की घटना सामने आई।
घटना में रामनगर थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। मृतक के परिजनों ने एक युवती के परिजनों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।