Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, रामनगर-बदोसराय मार्ग पर हादसा

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

मृतक महिला फूलमती की फाइल फोटो
जर्नलिस्ट के के शुक्ल रामनगर बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम लोधपुरवा के निकट रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलमती पत्नी पारसनाथ निवासी ग्राम लोधपुरवा के रूप में हुई है। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे रामनगर-बदोसराय मार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार फूलमती पैदल अपने घर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान बदोसराय की ओर से रामनगर की तरफ आ रहे ट्रक संख्या UP42ET4068 ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना रामनगर पुलिस के अनुसार मौके पर स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात भी सुचारू रूप से संचालित होता रहा।
रामनगर प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रक और चालक के संबंध में जांच की जा रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

ALSO READ  आगरा डीएम मनीष बंसल ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को समय पर समाधान के दिए निर्देश
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!