रिपोर्ट:- नारद संवाद
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने 15 परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 मृतकों की पहचान सामने आने के बाद #पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि कई युवक-युवतियां अपने सुनहरे भविष्य के सपनों के साथ वहां मौजूद थे, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने सब कुछ तबाह कर दिया। हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।
प्रशासन ने मृतकों की पहचान और शवों को परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। वहीं #अग्निकांड के कारणों की जांच जारी है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
💔 इस घटनाक्रम में कई अपने लोगों अपनों को खो दिया.😢..