Naradsamvad

[post-views]

योग भारत की वह शक्ति जो शरीर, मन और राष्ट्र को सशक्त बनाती है : सतीश चंद्र शर्मा

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा (एडिटर)

बाराबंकी :- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित योग सप्ताह के शुभारंभ समारोह में प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्रशर्मा ने योगाभ्यास कर नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरी दुनिया में अपनी उपयोगिता और प्रभाव का परचम लहराया है। योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग ने वैश्विक स्तर पर एक जनआंदोलन का स्वरूप धारण किया है। आज विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। योग तनावमुक्त जीवन, बेहतर स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

मंत्री ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जब नागरिक स्वस्थ होंगे, तभी प्रदेश और देश प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जिला प्रभारी एवं एमएलसी अवनीश कुमार पटेल, एमएलसी अंगद सिंह, जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, संदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, योग प्रशिक्षक एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1112331
Total Visitors
error: Content is protected !!