Naradsamvad

[post-views]

पतंजलि में अब UPSC की तैयारी, अवध ओझा को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा

हरिद्वार :- योग गुरु बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि योगपीठ अब सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही है। पतंजलि द्वारा सिविल सर्विसेज एकेडमी शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसके प्रमुख (हेड) के रूप में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद् और UPSC शिक्षक अवध ओझा को नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस एकेडमी में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कराने के साथ-साथ विद्यार्थियों को योग, अनुशासन और तनावमुक्त वातावरण भी उपलब्ध कराया जाएगा। बाबा रामदेव ने कहा है कि उद्देश्य केवल IAS-IPS बनाना नहीं, बल्कि संस्कारवान और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले अधिकारी तैयार करना है।

अवध ओझा ने भी इस पहल को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि छात्रों को ऐसा माहौल मिलेगा, जहां वे मानसिक तनाव से मुक्त होकर बेहतर ढंग से तैयारी कर सकेंगे।

हालांकि, सोशल मीडिया पर एक लाख रुपये और ढाई लाख रुपये फीस लिए जाने के दावे वायरल हो रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक पतंजलि या एकेडमी प्रबंधन की ओर से फीस संरचना को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सार्वजनिक नहीं की गई है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1107241
Total Visitors
error: Content is protected !!