अधिवक्ताओं ने बैच, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, सेवा भावना और जनसुरक्षा में योगदान की सराहना !
रिपोर्ट – Rahul Tripathi
बाराबंकी:- जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में सिविल कोर्ट स्थित अधिवक्ता चैंबर पर सिविल डिफेंस कोर के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त चीफ वार्डन नवीन सेठ, डिप्टी चीफ वार्डन जतिन गुप्ता तथा डिविजनल वार्डन सरदार भूपेंद्र पाल सिंह शैंकी का अधिवक्ताओं ने बैच लगाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने भी सिविल डिफेंस टीम का विशेष सम्मान किया।
हिसाल_बारी_किदवई बोले : आपदा के समय सिविल डिफेंस स्वयंसेवक निभाते हैं अहम भूमिका
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई ने कहा कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक बाढ़, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि “लीगल रेमेडी और मेडिकल रेमेडी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं”, इसलिए अधिवक्ता समाज सदैव सेवा, अनुशासन और मानवता के कार्यों में लगे लोगों का सम्मान करता है। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों नवीन सेठ, जतिन गुप्ता और सरदार भूपेंद्र सिंह शैंकी ने अधिवक्ता समाज द्वारा मिले सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में सहयोग के लिए सदैव उपलब्ध रहने का भरोसा दिलाया।































