Naradsamvad

[post-views]

अभाविप के नवगठित पदाधिकारियों का सम्मान

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई रामनगर के पुनर्गठन के बाद नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाजपा के सक्रिय नेता शिव प्रकाश अवस्थी (राहुल) ने अंगवस्त्र भेंट कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद जैसे छात्र संगठन युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और छात्रहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।उल्लेखनीय है कि हाल ही में अभाविप नगर इकाई रामनगर के पुनर्गठन में असिस्टेंट प्रोफेसर गरिमा श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष तथा निखिल पांडे को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुनर्गठन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी डॉ. आजाद प्रताप सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री आकाश शुक्ला, जिला संयोजक योगेश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष विश्वेश मिश्र, पूर्व नगर मंत्री विकास सिंह विभु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।सम्मान समारोह के उपरांत शिव प्रकाश अवस्थी (राहुल) अभाविप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महादेवा स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1083783
Total Visitors
error: Content is protected !!