पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नलकूप खंड स्थित इको गार्डन परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया।
मंत्री ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी गारंटी हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह (भुल्लन) वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को दोहराया गया।


























