रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों के लोगों ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया।ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी एवं खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर पौधरोपण किया और लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की।अमराई गांव भुंड स्थित कांती महाविद्यालय में प्रबंधक इंजीनियर राष्ट्रभूषण सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पौधों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विष्णु प्रताप सिंह, राज्य समन्वयक विभा वाणी ने बरगद, पीपल, नीम सहित अन्य छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों के रोपण और संरक्षण पर बल दिया। प्रबंधक ने किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सौरभ मिश्रा, ऋषभ सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।उधर, किसान कल्याण केंद्र रामनगर में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. दलवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों को नीम, सागौन, अमरूद, बेर और बेल के पौधे वितरित किए गए। किसानों को पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। कार्यक्रम में शिव कुमार, प्रदीप कुमार वर्मा, कुलदीप दीक्षित, राजेश कुमार यादव सहित कृषि विभाग के कर्मचारी एवं प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर परिसर में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, मंडल महामंत्री रवि शर्मा तथा चिकित्सक डॉ. स्वप्निल ने पौधरोपण किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी समीर रामानुज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।































