Naradsamvad

[post-views]

गायत्री शक्तिपीठ में 21 दिवसीय शिव महापुराण व शिव गायत्री महायज्ञ 4 जून से 24 जून तक

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। गायत्री शक्तिपीठ रामनगर के 28वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर 4जून गुरुवार से 21 दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं शिव गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ होगा। आयोजन 4 जून से 24 जून तक चलेगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।आयोजन के मुख्य प्रेरक एवं संयोजक पंडित राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का प्रसार करना है। आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक एवं रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक शिव महापुराण कथा होगी धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 4 जून गुरुवार सुबह 7 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ होगी कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर बुढ़वल चौराहा तक जाएगी। आयोजन समिति ने महिलाओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।समापन 24 जून को पंचकुंडी शिव गायत्री यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ होगा। सुबह 8 बजे पूर्णाहुति के बाद 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे से गंगा अवतरण कथा तथा शाम 7 बजे से दीप यज्ञ का भी आयोजन होगा।आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में बाराबंकी सहित आसपास के जनपदों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1056078
Total Visitors
error: Content is protected !!